
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व रेडियो दिवस के अवसर पर रेडियो से जुड़े लोगों और श्रोताओं सहित रेडियो जगत के सभी लोगों को बधाई दी है प्रधानमंत्री ने कहा, ‘’विश्व रेडियो दिवस पर मैं रेडियो जगत से जुड़े उन सभी लोगों को बधाई देता हूं, जिनमें इस उद्योग में कार्यरत लोग और श्रोतागण शामिल हैं, मैं कामना करता हूं कि यह माध्यंम हमेशा सीखने, खोज करने, मनोरंजन और एक साथ आगे बढ़ने का केंद्र बना रहे।‘’ प्रधानमंत्री ने कहा कि रेडियो हमें एक दूसरे के नजदीक लाता है और मन की बात कार्यक्रम के जरिए लगातार मैंने यह अनुभव किया है|