राज्य में झाविमो की सरकार बनी तो विकास को बढ़ावा देगी : डॉ सबा अहमद

0
fastlive news

बाघमारा : झारखण्ड विकास मोर्चा की कतरास के जमुआटांड में एक सभा का आयोजन किया गया, सभा में मुख्य रूप से उपस्थित झाविमो के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक डॉ. सबा अहमद ने कहा की आर्थिक रूप से संपन्न राज्य होने के बावजूद भी झारखण्ड के बेरोजगार दूसरे राज्यों में में नौकरी के लिए पलायन करने को विवश हैं, उन्होंने कहा की राज्य में झाविमो की सरकार बनती है तो सबसे पहले राज्य से बेरोजगारी दूर कर झारखण्ड का विकास किया जायेगा,  उन्होंने कहा की राज्य में भाजपा सरकार गुंडागर्दी को बढ़ावा दे रही है, निमाइ चन्द्र मंडल के हत्यारे को भाजपा के कार्यकाल में पुलिस अभी तक पकड़ नहीं पाई है, सभा की  अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रेम सोरेन ने जबकि संचालन संतोष कुमार मंडल ने किया, इस सभा में मुख्य रूप से  मनोज कुमार, तुलसी दास, रंजीत सिंह, उत्तम मंडल, जितेंद्र कुमार,उत्तम मंडल, गुणाधर मंडल, कालीचरण कुमार, इंद्रजीत सिंह, तुलसी दास, राकेश मंडल, गोकुल मंडल आदि उपस्थित थे|

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news