दस मंदिर, मस्जिद, गिरजाघर, गुरूद्वारा बनाने से अच्छा है एक विधालय का निर्माण कराना : गिरीडीह सांसद

0
fastlive news

बाघमारा : महूदा स्थित रवि महतो स्मारक उच्च विधालय में वार्षिक खेल कूद समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया, बतौर मुख्य अतिथि गिरीडीह सांसद रवीन्द्र कुमार पांडेय ने कार्यक्रम में शामिल होकर विजयी प्रतिभागियों के बीच पुरूस्कार वितरण कर उनका उत्साहवर्धन किया, उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा एवं खेल के साथ साथ बच्चों में संस्कार का होना भी जरूरी है बगैर संस्कार के कैसी भी शिक्षा हो अधूरी है, अच्छे संस्कार से ही एक अच्छा समाज बनता है, विद्यालय के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सांसद ने कहा कि दस मंदिर, मस्जिद, गिरजाघर, गुरूद्वारा बनाने से अच्छा है एक विधालय का निर्माण कराना क्युकि विधालय में सभी पंथ, संप्रदाय के बच्चे शिक्षा ग्रहण करने आते हैं, उनके लिए यही मंदिर है, यही गिरजाघर है, यही मस्जिद है और यही गुरूद्वारा है, सांसद ने बच्चों के उज्वल भविष्य की कामना की, मौके पर विधालय के प्रबंध समिति के पदाधिकारी, विधालय के प्राचार्य समेत, अभिभावकगण आदि मौजूद थे|

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news