
बाघमारा : झारखंड प्रदेश के लोहरदगा में आयोजित तीन दिवसीय 64 वां झारखंड स्टेट ओपेन ऐथलेटिक्स मीट में जेवलिंग थ्रो प्रतियोगिता में बाघमारा क्षेत्र के माटीगढ़ा में रहने वाले पप्पू भारती ने गोल्ड मेडल हासिल किया है, जानकारी के अनुसार पूर्व में भी देश के विभिन्न राज्यों में आयोजित कई प्रतियोगिताओं में पप्पू भारती ने जेवलिंग थ्रो में कई मेडल प्राप्त कर अपनी दक्षता का प्रदर्शन किया है, जानकारी के अनुसार बाघमारा के विधायक ढुल्लू महतो ने पप्पू भारती के बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए ना सिर्फ सम्मानित करने का कार्य किया बल्कि आर्थिक मदद भी की, पप्पू भारती ने फास्ट लाईव को बताया कि वह जेवलिंग थ्रो में नेशनल गेम की तैयारी में लगा हुआ है।