न्यू मधुबन वाशरी में अनियमितता को संयुक्त मोर्चा करेगें आंदोलन

0
fastlive news

बाघमारा : बीसीसीएल ब्लॉक दो क्षेत्र के संयुक्त मोर्चा के सदस्यों की एक बैठक माटीगढ़ा दुर्गा मंदिर में मंगलवार के दिन इंदल कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई, बैठक में उपस्थित यूनियन नेताओं ने एक स्वर में ब्लॉक दो क्षेत्र में निर्माणाधीन न्यू मधुबन वाशरी में व्याप्त अनियमितताओं की जांच कराने एंव जमुनिया ओसीपी में चल रहे आउटसोर्सिंग कंपनी में स्थानीय बेरोजगारों को नियोजन उपलब्ध कराने की मांग की, श्रमिक नेताओं ने बैठक में  न्यू मधुबन वाशरी में मजदूरों को कम पारिश्रमिक देने का आरोप लगाते हुए कहा कि वाशरी में मजदूरों की सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं है, नेताओं ने कहा कि वाशरी के निर्माण में लगी एचईसी कंपनी के पेटी कांन्ट्रेक्टर मनमानी ढंग से काम करा रहे हैं, नेताओं ने इसकी उच्चस्तरीय जांच की मांग की है, नेताओं ने कहा कि 600 करोड़ की लागत से निर्माण की जाने वाली इस वाषरी में एक भी काम नियमानुसार नहीं कराया जा रहा है, नेताओं ने जमुनिया में कार्यरत आउटसोर्सिंग  कंपनी आईसीसीपीएल में बाहरी लोगो को काम पर रखने का आरोप लगाया, श्रमिक नेताओं ने बैठक में इन मुद्धों को लेकर आंदोलन करने की बातें कही, उक्त बैठक में मुख्य रूप से राकोमस के लगनदेव यादव, सुरेन्द्र यादव, देवी शर्मा, जे के झा, नरेश महतो, देवानंद राजभर, जगदीश सिंह, कार्तिक महतो, विनय सच्चर, इंद्रासन यादव, मंटू दूबे, बिनोद महतो,  केशव पासवान के अलावा अन्य श्रमिक नेतागण उपस्थित थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news