
बाघमारा : बाघमारा प्रखंड कार्यालय स्थित पोलो ग्राउंड में आयोजित कमल क्लब किक्रेट टूर्नामेंट का मैच मां काली क्लब लालबंगला ने जीत लिया, मैच के आरंभ में मां काली क्लब ने टास जीतकर पहले फिल्डिंग करने का निर्णय लिया, मैच में संगम क्लब ने बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 102 रन बनाये, इसके जवाब में मां काली क्लब ने 9.3 ओवर में दिये गये लक्ष्य को पारकर मैच जीत लिया, मैन ऑफ दी मैच का खिताब मां काली क्लब के खिलाड़ी अन्नु कुमार को दिया गया, इस मौके पर मुख्य अतिथि ढुल्लू महतो, बीडीओ रिंकू कुमारी, प्रमुख मीनाक्षी रानी गुड़िया, शम्मी शर्मा, बच्चू राय इत्यादि उपस्थित थे, टूर्नामेंट के सफल आयोजन में कमल क्लब के सत्यनारायण पांडेय, सन्नी वर्मा, अशोक यादव, विनय पांडे, अरूण वर्णवाल, गुडडू यादव, आकाश पांडे, कुंदन सिंह, दीनदयाल साव, नवीन चौहान, शशिकांत कुमार, रविकांत पांडेय आदि का योगदान सराहनीय रहा।