
बाघमारा :भारतीय जनता पार्टी कतरास मंडल कार्यालय में बाघमारा के लोकप्रिय विधायक ढुल्लू महतो जी के उपस्थिति में एक प्रेस वार्ता हुईं, इस वार्ता के दोरान यह जानकारी दी गई की 12 जनवरी 2018 के दिन स्वामी विवेकानंद जी के जन्मोत्सव के अवसर पर राष्ट्रीय युवा संकल्प दौड़ का आयोजन किया जायेगा, इस वार्ता के दौरान बाघमारा प्रखंड युवा कांग्रेस को छोड़कर चंदन चौहान अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ विधयाक एवं पार्टी पर आस्था व्यक्त करते हुए विधिवत रूप से भाजपा में शामिल हुए, चौहान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को युवाओं की आवश्यकता नही है, और बाघमारा विधायक ग़रीब गुरुवा का साथ देते है और साथ साथ लेकर चलते है, शामिल होने वाले में प्रमुख रूप से बाबला चौहान, रियाज खान, विनोद चौहान, रवि चौहन, नवीन चौहान, राजा खान, पवन पासवान, रविकांत यादव, सुधीर चौहान, अजित कुमार, सूरज वर्मा, अशोक चौधरी, सोनू खान, कुंदन चौहान, दिलीप चौहान, विकाश चौहान, बबलू चौहान, नंदन चौहान, श्रवण चौहान, रौशन कुमार, सैफ अली खान, चेतलाल महतो, राकेश चौहान, नारायण कुमार, संजीत महतो, छोटू तुरी, सूरज कुमार आदि है।