रैयतों ने प्रबंधन के आशवासन पर स्थगित किया अनशन

0
fastlive news

बाघमारा : बीसीसीएल के बरोरा क्षेत्र संख्या एक महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष रैयती जमीन के बदले नियोजन एंव मुआवजा की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे रैयतों ने प्रबंधन के साथ हुए समझौता वार्ता के पश्चात् अपना आंदोलन स्थगित कर गया, जानकारी के अनुसार अनशन पर बैठे रैयत शालुक महतो की तबीयत अचानक खराब हो जाने के बाद प्रबंधन भी इस मामले में रेस हो गया, उन्हें अस्पताल से घर भेजे जाने के बाद रैयतों का नेतृत्व कर रहे बीसीकेयू के केन्द्रिय सचिव जे के झा एंव अन्य समर्थकों के साथ बरोरा क्षेत्रीय जीएम कार्यालय के सभागार में प्रबंधन के साथ समझौता वार्ता हुई, वार्ता के अनुसार प्रबंधन के द्वारा एक माह के अंदर रैयतों के समस्या का निपटारा करने का आवासन दिया गया, इस वार्ता में प्रबंधन की ओर से क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक सरोज कुमार, भू-संपदा पदाधिकारी गौतम कुमार गुलशन, पीएम अनिल कुमार एंव यूनियन के जे के झा, रामप्रवेश सिंह, देवानंद राजभर, धनंजय महतो, गिरधारी महतो, दिलीप नोनियां आदि शामिल हुए।

 

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news