
बाघमारा : कतरासगढ़-चंद्रपुरा बंद रेल लाइन को पुनः चालू कराने की मांग को लेकर कतरासगढ़ स्टेशन रोड में पार्षद डॉ विनोद गोस्वामी के नेतृत्व में चल रहा महाधरना आंदोलन रेल दो या जेल दो मंगलवार 200 वे दिन भी अनवरत जारी रहा, आंदोलनकारियों ने आज पार्षद डॉ विनोद गोस्वामी के नेतृत्व में वार्ड नंबर 1 से शिक्षक कॉलोनी, दास टोला, कलाली फाटक, राजगढ़, मस्जिद पट्टी, गुहिबांध, पचगढ़ी बाजार में नारेबाजी करते हुए कतरासगढ़ स्टेशन पहुंचे, कतरासगढ़ स्टेशन पहुँचने के बाद रेलवे पटरी से होते हुए लकड़का छाता बाद से तेतुलिया होते हुए साउथ गोविन्द पुर के साइडिंग मे चल रहे सीएचपी पर जाकर जुलुस सभा मे तब्दील हो गयी, इस दौरान आंदोलन करियो ने बीसीसीएल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, बीसीसीएल, डीजीएमएस, रेलवे प्रबंधन होश में आओ, डीजीएमएस होश में आओ, डीजीएमएस को कतरासगढ़ स्टेशन तक एनओसी देना ही होगा, कतरसगढ़ स्टेशन से यात्री ट्रेनो को चलाना होगा आदि के नारों से पूरा इलाका गूँजता रहा, जगह-जगह पर पार्षद डॉ विनोद गोस्वमी का लोगो ने माला पहनाकर स्वागत किया, सभा को संबोथित करते हुवे पार्षद डॉ विनोद गोस्वामी ने कहा कि भू-अग्नि के पर पीएमओ के आदेश पर धनबाद-चंद्रपुरा 34 किलोमीटर रेल लाइन को बंद कर दिया गया, चंद्रपुरा से सोनारडीह तक रेल परिचालन को शुरू कर दिया गया है किंतु रेल लाइन के नीचे कथित रूप से आग का बहाना बनाकर सोनारडीह से कतरासगढ़-कुसुंडा तक यात्री ट्रेनों का परिचालन अब तक शुरू नहीं किया गया है, गोविंदपुर साइडिंग में आग होने का बहाना बनाकर कतरासगढ़ रेलवे स्टेशन तक यात्री ट्रेनों को भी नहीं लाया जा रहा है, भू-अग्नि प्रभावित साउथ गोविंदपुर शेडिंग के दोनों छोर पर कोल् होल्डिंग प्लांट सीएसपी को कैसे चलाया जा रहा है, बीसीसीएल के पास वन पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन विभाग, झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद, डीजीएमएस, पीएमओ से एनओसी प्राप्त है, अगर अनुमति प्राप्त है, तो बीसीसीएल इसका प्रमाणित दस्तावेज आंदोलनकारियों को अविलंब उपलब्ध करावे, किसी भी कीमत पर सीएसपी को चलने नहीं दिया जाएगा, डीसी रेल लाइन के नीचे से कोयला नही निकालने दिया जाएगा, डीसी लाइन के किनारे चल रहे परियोजनाओ को भी चलने नही दिया जाएगा, बीसीसीएल से आर-पार की लड़ाई होगी बीसीसीएल के खिलाफ अब उग्र आंदोलन होगा, बीसीसीएल के कारण ही डीसी रेल लाइन को बन्द कर दिया गया है, डीजीएमएस जल्द सोनारडीह से कतरासगढ़ तक एनओसी देकर कतरासगढ़ स्टेशन से यात्री ट्रेनो का परिचालन करवाये, इस मोके पर जेएमएम के राजेंद्र प्रसाद राजा ने कहा की की डीसी रेल लाइन 124 वर्षो का इतिहास को इतनी आसानी से बन्द नही होने देंगे, बीसीसीएल अगर सीएचपी चलती है, तो आंदोलन के तहत बीसीसीएल का चक्का जाम कर दिया जाएगा, सभा के समापन के बाद आंदोलनकारी सोनारडीह होल्ट से फिर साउथ गोविंद पुर तेतुलिया होते हुवे कतरासगढ़ स्टेशन पहुचे, महाधरना स्थल स्टेशन रोड में आकर पद यात्रा समाप्त हुई, पार्षद डॉ विनोद गोस्वामीने ने सभी पदयात्रा में शामिल लोगों को धन्यवाद दिया, उन्होंने कहा कि ऐसी ही लोगो मे एकता बनी रही तो जल्द ही कतरासगढ़ स्टेशन से डीसी, इंटर सिटी, झाड़ग्राम यात्री ट्रेनो को सरकार को चलानी ही होगी, उन्होंने कहा की जब तक हमारी मांगे पूरी नही होगी आंदोलन जारी रहेगा। पद यात्रा में रामकुमार शर्मा, जुलु मिश्रा,नरेश दास, परवेज इकबाल, प्रभात केड़िया, किशन पंडित, अजय सिंह, ललीत सिंह, नुरुल अंसारी, राजा अंसारी, मुख्तार खान, गुड्डू अंसारी, अरविंद गुप्ता, टिंकू ख़ान, शमशेर आलम, परमेश्वर बाउरी, बिरजू बाउरी, बाबू बाउरी, विजय बाउरी, रामा दास, जुगल दास, अजय बाउरी, शमशेर आलम, कुंदन कुमार, बबलू पंडित, विकास पंडित, बिलाल अंसारी, शाहरुख खान, टीपू खान, रशीद अंसारी, आशिक बाउरी, ईशान बाउरी, शंकर बाउरी, धर्मदास, बड़कू बाउरी, चंदू बाउरी, मोहम्मद अख्तर, मोहम्मद सलीम, जमील अंसारी, श्याम सुंदर तिवारी, दिलीप मालाकार, मनोज गंभीर, मदन मोहन पांडेय, महेश पासवान, भोला पासवान, नागों भुइँया, मनोज तुरी, संतोष गोप, उत्तम बाउरी, मनोज कुमार राम, बिजय गुप्ता, सदाम अंसारी, नूर आलम, दिनेश तिवारी, गुड्डू तिवारी, बिनोद चावला, साबिर अंसारी, बिनोद विश्वकर्मा, ललिता देवी, रीता देवी, सीमा देवी, उमा देवी, संगीता देवी, सोहेल खान, राजा खान, किशोरी प्रसाद, मोहमद इदरीश, बिनोद विश्वकर्मा, मोहमद शहबाज, मोहमद कमाल, नंदकिशोर सिंह, खेदु रवानी, गोपाल सिंह, मोहमद इम्तियाज, मोहमद सलीम, लालमोहन यादव, मुनिजी गोस्वामी, योगेन्द्र गुप्ता, कामेश्वर दास, मोहमद मुख्तार खान, राजेन्द्र राम, मोहन प्रसाद बर्मा, अर्जुन पंडित, बद्री साव, बबलू पंडित सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।