अभाविप ने बाघमारा कॉलेज का सरकारीकरण करने की मांग की

0
fastlive news

बाघमारा : बाघमारा कॉलेज का सरकारीकरण करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बाघमारा इकाई के द्वारा बाघमारा कॉलेज परिसर में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, इस मोके पर छात्रों ने कहा की बाघमारा कॉलेज बाघमारा में एक मात्र डिग्री संस्थान है, जो 29 मई 1979  से यहाँ के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा की ज्योति जलाये हुए है, इस  महाविद्यालय में 5000 छात्र-छात्राए एवं 56 शिक्षक कर्मी कार्यरत है, बाघमारा में एक भी सरकारी संस्थान ना होने के कारण यहाँ के छात्रों को दूर-दराज के महाविद्यालय में जाना पड़ता है,  जिससे उन गरीब छत्रों को पढ़ने का उचित समय और अनुकूल अवसर नही मिल पाता है, अत्यधिक आर्थिक बोझ भी इनकी शिक्षा में बाधा उत्तपन करती है, विद्यार्थी परिषद बाघमारा राज्यपाल को इस मामले से अवगत कराएगी,  यहाँ के सभी छत्रों को लेकर सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी, इस प्रेस वार्ता में बाघमारा अभाविप  के नगर मंत्री आदर्श गुप्ता, विकास भदानी, राहुल सिंह,  रणधीर गुप्ता,  डब्लू शर्मा,  विजय,  कन्हैया एवं दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news