
पटना (बिहार) : बिहार में बोधगया के महाबोधि मंदिर के निकट कल रात चार बम बरामद किए गये, गया की पुलिस अधीक्षक गरिमा मलिक ने बताया कि पुलिस इन बमों को निष्क्रिय करने का प्रयास कर रही है, संदिग्ध आतंकियों ने महाबोधि मंदिर परिसर के आसपास तीन जगहों पर विस्फोटक छुपा रखे थे, कालचक्र मैदान के गेट नम्बर चार के पास से एक विस्फोटक और दो उससे कुछ दूरी पर रखे गए थे, पूरे इलाके में सघन तलाशी अभियान शुरू किया कर दिया गया है, बिहार पुलिस ने तीन जगहों से विस्फोटक मिलने की पुष्टि की है, बताया जाता है कि कालचक्र मैदान के गेट नम्बर चार के जेनरेटर के पास थरमस फटने की घटना हुई, इसकी आवाज सुनकर सुरक्षा में तैनात पुलिसवाले वहां पहुंचे, विस्फोटक भीड़भाड़ से दूर सुरक्षित स्थान पर रखे गए हैं, उनकी छानबीन की जा रही है, बताया जाता है कि उसमें अमोनियम नाइट्रेट समेत दूसरे विस्फोटक और तार लगे हैं, मगध रेंज के डीआईजी और गया की एसएसपी गरिमा मल्लिक मौके पर उपस्थित हैं|