मध्य प्रदेश की नई राज्यपाल होंगी आनन्दीबेन पटेल

0
fastlive news

नई दिल्ली : गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनन्दीबेन पटेल मध्य प्रदेश की नई राज्यपाल होंगी, ट्विटर पर कल शाम राष्ट्रपति भवन की विज्ञप्ति में इस नियुक्ति की घोषणा की गई, वर्तमान में गुजरात के राज्यपाल ओ पी कोहली के पास मध्य प्रदेश के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार है, ओ पी कोहली गुजरात के राज्युपाल हैं, नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद आनन्दीबेन पटेल को गुजरात का मुख्य मंत्री बनाया गया था, वह गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री थीं।,साल 2016 में उन्होंने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया था, बताया जाता है कि  पार्टीदार आंदोलन और दलित प्रदर्शन को संभालने में नाकाम रहने के चलते उन्हीके कुर्सी गंवानी पड़ी, मुख्यमंत्री बनने से पहले वह 2002 से 2007 तक गुजरात की शिक्षा मंत्री थी, आनन्दीबेन जी को अच्छा प्रशासनिक अनुभव है, आनन्दीबेन के लंबे समय से राज्यपाल बनाए जाने की चर्चा चल रही थी, आनन्दीबेन ने गुजरात में विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया था, उन्होंने बाकायदा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को पत्र लिखकर कहा था कि उनकी जगह किसी युवा कार्यकर्ता को टिकट दिया जाए, हालांकि पीएम मोदी के सभी गुजरात दौरों में आनन्दीबेन को काफी महत्व दिया गया था

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news