
बाघमारा : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत झारखंड प्रदेश विधालय रसोईया, संयोजिका अध्यक्ष संघ के बाघमारा समिति के सदस्यों की की एक बैठक मुन्ना खान की अध्यक्षता में संपन्न हुई, बैठक में विभिन्न 15 सूत्री मांगों को पूरा करने की मांग को लेकर विधानसभा का घेराव एंव धरना तथा पांडेचेरी के तर्ज पर रसोईया, संयोजिका का मासिक वेतन 18 हजार करने पर विचार विमर्श किया गया, इसके अलावा रसोईया, संयोजिका को स्थायी कर सरकारी कर्मचारी घोषित करने की मांग की गई, रसोईया, संयोजिका को पहचान पत्र उपलब्ध कराने एंव दुर्घटना तथा बीमारी का ईलाज 05 लाख तक करने, हटाये गये रसोईया, संयोजिका को अविलंब वापस लेने की मांग की गई, इस बैठक में संघ की प्रखंड अध्यक्षा पूनम देवी, सेरा बाबू, कविता देवी, माधुरी देवी, सुनिता देवी, गुलाबी देवी, अंजना देवी, संगीता देवी, शाति देवी, कल्याणी देवी, शाहिदा देवी, सुगीया देवी, कौशल्या देवी, पिंकी देवी, शिला देवी, पुष्पा देवी आदि उपस्थित थे।