बीसीसीएल के खिलाफ सलाहकार समिति धरना देगी

0
fastlive news

बाघमारा : बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र के मजदूरों की समस्या एंव विभिन्न 31 सूत्री मांगों को पूरा करने की मांग को लेकर सलाहकार समिति की एक बैठक माटीगढ़ा में जनता मजदूर संघ के नेता गोपाल मिश्रा के आवासीय कार्यालय में संपन्न हुई, इस बैठक में समिति के नेताओं ने ब्लॉक दो क्षेत्र में कोयला का कमजोर उत्पादन, कमजोर डिस्पैच, ओवररिपोटिंग तथा आउटसोर्सिंग को लेकर आगामी 12 फरवरी को ब्लॉक दो एरिया महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष धरना व प्रदर्शन करने का निर्णय लिया, इस बैठक में एटक के गिरीश शर्मा, कोईमप के उमा सिंह, राकोमस के सुरेन्द्र यादव, सुरेन्द्र बहादुर, देवी शर्मा, धकोकस के योगेन्द्र सिंह, सीटू के रामप्रवेश सिंह आदि उपस्थित थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news