
लोयाबाद : लोयाबाद क्षेत्र में विधा की देवी माँ सरस्वती की पूजा अर्चना धूमधाम से मनाया गई, इस अवसर पर वैदिक मंत्रोचारण के साथ सभी पूजा पंडालो में माँ शारदे की प्रतिमा की विधिवत पूजा अर्चना की गयी, लोयाबाद कनकनी कोकप्लांट, सेन्द्रा मुखर्जी बस्ती, हनुमान बाजार, मदनाडीह, एकड़ा, बाँसजोडा, गडेरिया में माँ सरस्वती की पूजा अर्चना के लिए भव्य पंडाल बनाए गए है, गली-मोहल्लों के स्कूल, क्लबो में वीणा पुस्तक धारिणी की भक्ति गीतो से चारो ओर गुंज रहे है सुबह से ही भारी संख्या में भक्त पंडालो में पूजा अर्चना के लिए उमड़े पड़े|