
बाघमारा : डुमरा स्थित डेफोडिल पब्लिक स्कूल में वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर विद्या की देवी माँ सरस्वती की पूजा प्रतिमा स्थापित कर बड़े ही परम्परागत ढंग से की गई, इस अवसर पर विधालय के विधार्थीयों ने बड़े ही उत्साह के साथ माँ शारदे की पूजा के कार्यकर्म में भाग लिया, पूजा के उपरांत प्रसाद का वितरण किया गया, इस मोके पर विधालय के निदेशक राजेंद्र नापित, जिला शिक्षा सांसद प्रतिनिधि सुरेश नापित, सांसद प्रतिनिधि अनिल उपाध्याय, शिक्षक बिनोद नापित, राजेश सिंह आदि उपस्थित थे|