
वाशिंगटन : अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने ग्लोबल स्केल ऑब्जव्रेशंस ऑफ द लिंग एंड डिस्क यानि गोल्ड मिशन लांच करेगा, इस मिशन का मकसद अंतरिक्ष में पृथ्वी की सरहद जानने का प्रयास करना है, अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि यह नासा का पहला मिशन है जिसके तहत वह कोई उपकरण व्यावसायिक रूप से अंतरिक्ष में भेजेगा, इस मिशन में एसईएस-14 व्यावसायिक संचार उपग्रह छोड़ा जाएगा।गोल्ड मिशन के प्रमुख अन्वेषणकर्ता रिचर्ड एस्टेस ने कहा, वाह्य वायुमंडल पूर्व कल्पना से ज्यादा परिवर्तनशील है लेकिन हम विभिन्न कारकों के बीच अंतरक्रिया को नहीं जान पाते हैं, उन्होंने बताया कि इस मिशन से यह स्पष्ट होगा कि विभिन्न प्रकार के गतिमान पिंड कैसे मिलते हैं और एक दूसरे पर प्रभाव डालते हैं, वहीं, अंतरिक्ष यान ‘आयनोस्फेयरिक कनेक्शन एक्सप्लोरर’ (आइकान) को अगले साल अंतरिक्ष में रवाना किया जाएगा, आइकान मिशन 560 किमी ऊपर से धरती की परिक्रमा करेगा, यह आयनमंडल के पास से उड़ान भरेगा। जबकि गोल्ड भू-भौगोलिक कक्षा यानी वेस्टर्न हेमिस्फिर से धरती की परिक्रमा करेगा|(एज.)