
एजेंसी : सूर्य पर पृथ्वी की तरफ कई सनस्पॉट इस समय सक्रिय हैं। मालूम रहे कि 9 दिसंबर को एक ऐसे ही सक्रिय सनस्पॉट AR3511 में विस्फोट हुआ था । जिससे M-श्रेणी का सोलर फेयर उत्पन्न हुआ था। जिसपर वैज्ञानिकों की नजर थी। यदि नासा की सोलर एंड हेलियोस्फेरिक ऑब्जर्वेटरी (SOHO) की माने तो अगले 24 घंटों में सनस्पॉट AR3511 में एक बार फिर से विस्फोट हो सकता है। जो भी हो कुछ सनस्पॉट में बार बार विस्फोट होना प्राकृति में किसी खतरे का आने का संकेत माना जा सकता है। मालूम रहे कि इस महीने के आरम्भ में भी कुछ सनस्पॉट में 3 बार विस्फोट हुआ था।