
लोयाबाद : लोयाबाद हटिया स्थित इंदिरा गांधी स्कूल एवं एलीमेंट्री स्कूल के बच्चों द्वारा राष्ट्रीय कृमि दिवस पर जागरूकता रैली निकाली गई, रैली लोयाबाद 40 घोड़ा से राजू यादव चौक, मदनाडीह, कनकनी, लोयाबाद हॉस्पिटल, लोयाबाद 3 नंबर, लोयाबाद 5 नंबर होते हुवे पुनः स्कूल परिसर पहुची, इस दौरान स्कूली बच्चों एवं शिक्षकों ने हाथों में राष्ट्रीय कृमि दिवस एवं स्वच्छता से सम्बंधित सन्देश लिखी हुई तख्ती ले कर चल रहें थे, साथ ही रास्ते में रुक-रुक कर लोगों को जागरूकता संदेश दे रहे थे, स्कूल के प्राचार्य सुमन घोष ने बताया कि 8 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि दिवस मनाया जाता है, बच्चों को कृमि ना हो इसके लिए स्वास्थ्य केन्द्रों, आन्गंबदियों में निशुल्क दावा खिलाया जाता है, अभिभावक अपने-अपने बच्चों को दावा जरुर खिलाएं, इसी को लेकर जागरूकता रैली निकली गई थी, जागरूकता रैली में तन्नू कुमारी, सबा परवीन, प्रीति गुप्ता, काजल कुमारी, राहुल कुमार, रिजवान अंसारी, निर्मला कुमारी, तापसुम प्रवीण, अश्विन प्रवीण, सोमा कुमारी, कमलेश चौधरी, राहुल पासवान, गौरी कुमारी, नेहा पासवान आदि उपस्थित थे|