अब सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ेंगे राज्य व जिला सरकारी विभाग

0
fastlive news

रांची ( झारखण्ड) : मुख्यमंत्री के सचिव श्री सुनील कुमार वर्णवाल ने राज्य सरकार द्वारा जनहित की कई नीतियों के सूत्रण एवं योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी आम लोगों तक पंहुचाने के उदेश्य से सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव एवं विभागाध्यक्ष तथा सभी प्रमण्डलीय आयुक्त एवं उपायुक्त को पत्र लिख कर सुझाव दिया है कि विभाग/जिले की अधिकारिक सोशल मीडिया एकाउन्ट बनाकर उसका संचालन करें ताकि सरकार की नीतियों एवं योजनाओं तथा उनके कार्यान्वयन की सभी जानकारी इसके माध्यम से जनता तक उपलब्ध कराया जाये सके, श्री वर्णवाल ने कहा है कि सभी विभाग/उपायुक्त कार्यालय के स्तर पर किसी एक पदाधिकारी को नोडल पदाधिकारी नामित करें, जो अधिकारिक सोशल मीडिया एकाउन्ट का अद्यतन एवं संचालन करेंगे साथ ही सोशल मीडिया एकाउन्ट में आये हुये आवेदनो /अभ्यावेदनो पर समुचित कार्रवाई करते हुये सोशल मीडिया के माध्यम से ही जवाब देंगे ताकि ऐसे एकाउन्टके फॉलोवर्स की संख्या बढ़ सके उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में यह भी आवश्यक है कि सोशल मीडिया पर जानकारी देते समय संबंधित कार्यालय/पदाधिकारियों/माननीय मंत्रीगण/जनप्रतिनिधियों को भी टैग किया जाये ताकि उनको जानकारी देने के साथ-साथ उनके फॉलोवर्स को भी इसकी जानकारी मिल सके साथ ही मुख्यमंत्री एवं मुख्यमंत्री सचिवालय के सोशल मीडिया एकाउन्ट को भी आवश्यकतानुसार टैग किया जाये|

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news