
नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चार दिनों के कर्नाटक दौरे पर हैं, इस दौरान राहुल दो मंदिरों के साथ एक दरगाह भी जाएंगे, गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान भी राहुल ने कई मंदिरों का दौरा किया था जो चर्चा का विषय बन गया था, कर्नाटक में भी बहुत जल्द चुनाव होने वाले हैं, राहुल गांधी अपने दौरे के पहले दिन दो बड़ी रैलियों को भी संबोधित करेंगे।कर्नाटक विधानसभा में प्रचार के लिए राहुल गांधी शनिवार से चार दिनों तक कर्नाटक रहेंगे, राहुल इस दौरान बेल्लारी, कोपल, रायचूर और गुलबर्गा और बिदर आदि जाएंगे, राहुल इस दौरान दो मंदिर सिद्देश्वर मठ के अलावा एक अन्य मंदिर जाकर दर्शन करेंगे, राहुल गुलबर्गा जिले स्थित हजरत ख्वाजा बंदे नवाज की दरगाह भी जाएंगे।यह रैली कर्नाटक के मौजूदा मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की प्रतिष्ठा का प्रश्न बनी हुई है, इस इस रैली में अपनी ताकत दिखाने के लिए मुख्यमंत्री और उनके सभी मंत्री हसन पेट में जमा हैं, कांग्रेस नेता दावा कर रहे हैं कि यहां लाखों की तादाद में लोग रैली में शामिल हो सकते हैं। रैली के बाद राहुल गांधी का आज का दूसरा प्रोग्राम दिन में 2 बजे कर्नाटक के कोप्पल जिले में है, यहां पर जिला कांग्रेस के कार्यकर्ता राहुल गांधी का सम्मान करेंगे और वह कार्यकर्ताओं से मिलकर उनमें जोश भरेंगे, माना जा रहा है कि राहुल इस तीन दिन के कार्यक्रम में सिद्धरमैया सरकार की तारीफ के साथ साथ भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद के घोषित प्रत्याशी बीएस येदियुरप्पा को निशाना बनाएंगे, जिनके खिलाफ भ्रष्टाचार के कई आरोप लगे हैं, कांग्रेस येदियुरप्पा के लिंगायत वोट बैंक में सेंध लगाने का प्रयास कर रही है। इसके अलावा पिछड़ी और दलित जातियों पर कांग्रेस की नजर है, हालांकि जेडीएस और बसपा के तालमेल से कांग्रेस के प्रयासों को झटका लगा है|