सरकार के विधालयों के मर्ज के निर्णय के खिलाफ पारा शिक्षकों ने दिया धरना

0
fastlive news

बाघमारा : राज्य स्तरीय कार्यक्रम के तहत एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले बाघमारा प्रखंड मुख्यालय के समक्ष एकदिवसीय धरना दिया गया, धरना की अध्यक्षता बलराम महतो एंव संचालन साजिद शेख ने किया, धरना को सम्बोधित करते हुए मुख्य रूप से उपस्थित संघ के जिला उपाध्यक्ष चंदन मोदक ने कहा कि सरकार मर्ज के बहाने गरीब महिला रसोईया, एंव पढ़े-लिखे युवा शिक्षकों के पेट में लात मारने का काम कर रही है, सरकार इस आदेश को वापस नहीं लेती है, तो इसके विरोध में आंदोलन और तेज किया जायेगा, इस मोके पर झारखंड प्रदेश के संयुक्त सचिव प्रसन्न कुमार सिंह ने कहा कि सुदूर गांव में अभियान विधालय चलाने का निर्णय लिया गया, परंतु यह सरकार विधालयों को मर्ज करने की बात कह रही है, सरकार के इस निर्णय का हम पूरजोर विरोध करते हैं, राज्य संयुक्त सचिव अभिलाषा झा एंव विजयनंदन पांडे ने कहा कि अगर सरकार विधालयों के मर्ज का आदेश वापस नहीं लेती है तो शिक्षा विभाग एंव सरकार के खिलाफ संघ आंदोलन करेगा, धरना में संघ के कार्तिक रवानी, अल्पना देवी, पिंकी कुमारी, रेणुका चरण, प्रतिमा देवी, शांति देवी, लखन साव, संजय सिंह, अनीता देवी, उज्जवल शिल, मथुरा रवानी, अशोक पासवान, विजेन्द्र चौधरी, राजू यादव, जितेन्द्र पांडे, प्रवीण महतो, मनोज महतो, सुभाष तिवारी एंव अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news