
बाघमारा : रेल मंत्रालय के द्वारा ग्रुप डी की बहाली में सरकार के निर्णय के खिलाफ छात्रों ने रोष वयक्त करते हुए बाघमारा में पदयात्रा निकाला, साथ ही रेल मंत्री व प्रधानमंत्री का पुतला फूंका, मालूम हो की रेलवे के द्वारा ग्रुप डी की बहाली में न्यूनतम योग्यता आईटीआई एंव न्यूमतम आयु 33 बर्ष किये जाने की खबर है, पदयात्रा में शामिल छात्रों ने सरकार के इस निर्णय को सरासर गलत ठहराया, साथ ही छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया, पदयात्रा के दौरान छात्रों ने रेल मंत्री एंव प्रधानमंत्री के खिलाफ जमकर नारे लगाये, छात्रों ने सरकार से रेलवे के ग्रुप डी की बहाली में न्यूनतम योग्यता एवं आयु पूर्व की भांति करने की अपील की, छात्रों का यह पदयात्रा अपनी मांगों के संदर्भ में नारे लगाते हुए पूरे बाघमारा क्षेत्र का भ्रमण करने के पश्चात् खानूडीह स्टेशन के समक्ष पहुंचा, जहां छात्रों ने रेल मंत्री पियूष गोयल एंव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया।