डुमरा एसबीआई के खाताधारी के एटीएम से 30500 की अवैध निकासी

0
fastlive news

रिपोर्ट : संतोष दास

बाघमारा : डुमरा मोड़ स्थित भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के श्यामलाल राय नामक खाताधारी के एटीएम से 30500 रूपया की अवैध निकासी कर ली गई, खाताधारी के अनुसार यह अवैध निकासी बिहार के गया जिले के किसी एटीएम से की गई है, एटीएम से अवैध निकासी से परेशान खाताधारी श्यामलाल राय ने बाघमारा थाना में एक आवेदन पत्र देकर उचित कारवाई की मांग की है, ताकि उनके मेहनत-मजदूरी का पैसा उन्हें वापस मिल सकें, थाना में दिये गये आवेदन पत्र में उक्त खाताधारक ने कहा है कि वे झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के एक कर्मचारी है, आज 03 जनवरी को सुबह में 06.37 एंव 06.39 बजे उनके मोबाईल पर मैसेज आया, जिसमें गया के एक एटीएम से उनके पैसों की दो बार में अवैध निकासी कर ली गई, जबकि उनका एटीएम उनके पास था, उनके घर से गया की दूरी करीब 300 किलोमीटर पर है, श्री राय ने इसके बाद अपना एटीएम ब्लॉक करवा दिया, आवेदन में श्री राय ने कहा है कि इसके पहले भी उनके एक सहकर्मी डुमरा निवासी भोला महतो के एटीएम से 10000 की अवैध निकासी कर ली गई।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news