
रिपोर्ट : संतोष दास
बाघमारा : कोयला उधोग में 08 व 09 जनवरी को आहूत व्यापक हड़ताल को सफल बनाने के लिए डुमरा गेस्ट हाउस में संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में एक सभा का आयोजन किया गया, इस मौके पर उपस्थित श्रमिक नेताओं ने एक स्वर में हड़ताल को सफल बनाने का आहवाण किया, वक्ताओं ने दिए गए मांगपत्र में कई मांगों का जिक्र किया है, जिसमें ठेका मजदूरों का एचपीसी का संशोधित वेतन लागू करने पर जोर दिया जो बीसीसीएल छोड़ कर अन्य सब्सिडरी में लगभग लगभग लागू हो चुकी है समेत अन्य मांग हैं, इस मौके पर एटक के अशोक यादव, शत्रुघ्न महतो, सीटू के मानस चटर्जी, राकोमस के ए के झा, के के करण, एस एस डे, महेन्द्र सिंह, संजय चौबे, दयाल महतो, लगनदेव यादव, संतोष चंद्र गोराई, प्रदीप रवानी, जे के झा, देवी शर्मा, सुरेन्द्र यादव, एच एन गांधी, बैजनाथ यादव् एवं अन्य नेतागण उपश्थित थे |