बाघमारा ब्लॉक में मनरेगा आदि को लेकर कार्यशाला का आयोजन

0
fastlive news

बाघमारा : बाघमारा प्रखंड स्थित सभागार में मंगलवार के दिन मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना एंव अन्य योजनाओं के उचित़ ढंग से क्रियान्वयन को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, कार्यशाला में बाघमारा प्रखंड के मनरेगा पदाधिकारी, पंचायत सेवक, रोजगार सेवक, पंचायतों के मुखिया एंव अन्य कर्मियों ने भाग लिया, इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित बीडीओ रिंकु कुमारी ने राज्य सरकार के निर्देशानुसार मनरेगा के लंबित योजनाओं की पंचायतवार समीक्षा की तथा उन्होंने लंबित योजनाओ को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया, बीडीओ ने प्रधानमंत्री आवास योजना में लंबित योजनाओं को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया, ताकि वांछित लाभूक इसके लाभ से वंचित ना रहे, उक्त कार्यशाला में सरकार के द्वारा चलाये जा रहे आदिवासी विकास समिति के तत्वावधान में योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर निर्देश दिया, इसके साथ ही 14 वें वित के तहत तालाब एंव डोभा आदि के निर्माण को लेकर भी बीडीओ ने पंचायतवार पंचायत सेवकों आदि से जानकारी ली, तथा योजनाओं को पूरा करने का निर्देश दिया, इस कार्यशाला में मुख्य रूप से जेएसएस परशुराम सिंह, मुखिया चक्रधारी महतो, छोटेलाल महतो, अवधेश पासवान एंव अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news