
लोयाबाद : कनकनी चार नंबर पुस्तकालय में योगेश स्मृति मंच द्वारा पूर्व सांसद मंत्री एवं पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य स्वर्गीय योगेश्वर प्रसाद योगेश की 83 वीं जयंती समारोह मंगलवार को मनाई गई, कार्यक्रम में कांग्रेसी नेता सह पूर्व धनबाद विधायक मन्नान मल्लिक, धनबाद पूर्व संसद ददई दुबे, कांग्रेस नेता जलेश्वर महतो, बिजेंद्र प्रताप, अभिजित राजा, राष्ट्रीय जनता दल के राजद नेता सुरेन्द्र यादव समेत विभिन्न क्षेत्रों से आये नेतागण कांग्रेसियों व अन्य लोगों ने स्वर्गीय योगेश्वर प्रसाद योगेश की स्मारक स्थल पर पुष्प माला अर्पित किया, वक्ताओं ने कहा स्वर्गीय योगेश्वर प्रसाद योगेश गरीबों के मसीहा थे, गरीबों के हित के लिए निस्वार्थ होकर कई आन्दोलन किए थे, वे आज वह हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनके कदम चिन्हों पर चलना है उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी, कांग्रेसियों ने कहा कि जलेश्वर महतो को कांग्रेस पार्टी में आने से बाघमारा में कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी, सभा को संबोधित करते हुए जलेश्वर महतो ने कहा युगेश बाबू राजनीतिक के आदर्श पुरूष व सच्चे ईमानदार नेता थे, जलेश्वर महतो ने वर्तमान बाघमारा विधायक ढुलू महतो पर निशाना साधते हुए कहा गरीब का बीटा अमीर होकर गरीब मजदुर को लूट रहा है, कार्यक्रम की अध्यक्षता राजीव रंजन प्रसाद चौहान एवं संचालन प्रकाश नोनिया ने किया, मौके पर राजू रंजन चौहान, सिपाही चौहान, राजकुमार महतो, असलम मंसूरी, सदेश चौहान, रवि चौबे, हकीम खान, चाँद खान, प्रकाश नोनिया, राकेश सिंह आदि उपस्थित थे|