
बाघमारा : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बाघमारा के गणित बिषय के आचार्य अनिल कुमार सिंह को उनके सेवानिवृत होने पर बुधवार के दिन विधालय परिवार के द्वारा समारोह का आयोजन कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई, इस अवसर पर विधालय परिवार के द्वारा सेवानिवृत आचार्य को उपहार एंव प्रशस्तिपत्र आदि प्रदान कर सम्मानित किया गया, समारोह में अपने उदगार वयक्त करते हुए उनके सहकर्मी आचार्यो ने कहा कि आचार्य अनिल कुमार सिंह एक आदर्श गुरू एंव सफल आचार्य रहे हैं, विधालय में उनका योगदान कभी भूलाया नहीं जा सकता, इस मौके पर आचार्यवृंद एंव समिति ने उन्हें साहित्यकार, वैज्ञानिक एंव सफल गणितज्ञ की उपाधि दी, इस मौके पर अपना अनुभव बताते हुए आचार्य अनिल जी ने विधालय के भैया-बहनों से खूब मन लगाकर पढ़ने का आहवाण किया, उन्होंने कहा कि बच्चें मोबाईल एंव फेसबुक छोड़कर किताबों की ओर मन लगायें, समारोह में विधालय के प्राचार्य राजाराम षर्मा, उपप्राचार्य समरेन्द्र साहू, आचार्य, समिति के सचिव राजेन्द्र प्रसाद, विजय शर्मा, अशोक मिश्रा, संजय वर्णवाल, सुजीत राय, संजय कुमार एंव सभी आचार्यवृंद तथा भैया-बहनों ने नम आंखों से सेवानिवृत आचार्य को विदाई दी, मौके पर सभी की आंखें छलछला उठी।