
लोयाबाद : प्रत्येक माह के द्वितीय और चतुर्थी मंगलवार को थाना दिवस के अवसर पर केंदुआडीह थाना में मंगलवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया, जिसमे केन्दुआ बाजार के लोगो ने थाना प्रभारी वीर कुमार के समक्ष विभिन्न समस्याओ रखा, ग्रमीणों तथा व्यपारियो ने थाना प्रभारी को बताया की सड़क चौड़ीकरण से सड़क किनारे व्यपार करने में मुश्किले हो रही है, इसका निदान किया जाए, साथ ही पानी, बिजली, साफ-सफाई सहित विभिन्न समस्या से थाना प्रभारी को अवगत कराया गया, समस्याओं के समाधान को लेकर विशेष तौर पर चर्चा की गई, सभी समस्याओं का निदान जल्द से जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया गया, इस मौके पर केंदुआडीह थाना निरीक्षक सह थाना प्रभारी वीर कुमार, एसआई जामा खड़िया, एइसआई विनोद कुमार सिंह, पार्षद प्रतिनिधि गोबिन्द रावत, दीनानाथ ठाकुर सहित केंदुआ क्षेत्र के स्थानीय व्यपारीगण एवं ग्रमीणगण उपस्थित थे|