
बाघमारा : बाघमारा प्रखंड के सभागार में गुरूवार के दिन आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया गया, कंबल वितरण का कार्य बीडीओ रिंकू कुमारी, प्रमुख मीनाक्षी रानी गुड़िया, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष निरंजन कुमार गुप्ता ने किया, इस अवसर पर कंबल पाकर गरीबों ने सरकार के इस योजना की सराहना की,इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ रिंकू कुमारी ने कहा कि सरकार की यह मंशा है कि कोई भी गरीब ठंड से पीड़ित ना हो,उन्होंने कहा कि सरकार के जनकल्याणकारी योजना के तहत आज यहां कंबल के वितरण का कार्यक्रम रखा गया है, प्रमुख मीनाक्षी रानी गुड़िया ने अपने उदबोधन में सरकार की इस योजना की सराहना करते हुए कहा कि जो आज यहां कंबल नहीं ले पाये हैं, वैसे लोग अपने पंचायत के पदाधिकारियों से संपर्क करें, इस मौके पर सीडीपीओ अर्चना सिंह, बीस सूत्री सदस्य उपाध्यक्ष गुरमीत सिंह, सदस्य सुरेन्द्र पासवान एंव अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।