
बाघमारा : झारखण्ड राज्य बाल प्रायोजन दिशा निर्देश 2018 फॉस्टर केयर एवं स्पोंसरशिप पर एक कार्यशाला का आयोजन साक्षरता कार्यालय बाघमारा में ग्रामीण विकास ट्रस्ट महुदा एंव सृजन फॉउन्डेशन झारखण्ड के संयुक्त तत्वावधान में किया गया, इस कार्यशाला में ग्राम बाल संरक्षण समिति के सदस्यों को प्रशिक्षण भी दिया गया, कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रमुख मीनाक्षी रानी गुड़िया ने कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य है, उन्होंने कहा कि बच्चों को मुख्य धारा से जोड़ना हम सभी की नैतिक जिम्मेवारी है, झारखण्ड ग्रामीण विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष शंकर रवानी ने कहा कि ट्रस्ट द्वारा पिछले तीन वर्षों से धनबाद में परिवार आधारित बच्चों की देख भाल पर कार्य कर रही है, बच्चों का खुशहाल भविष्य परिवार पर निर्भर है,सृजन फॉउन्डेशन के संजय कुमार ने फॉस्टर केयर एवं स्पांसरशिप दिशा निर्देश 2018 पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बिशेष देख-रेख वाले एवं कठिन परिस्थिति में रहने वाले एकल परिवार के वैसे बच्चों के लिए सरकार द्वारा शिक्षण एवं पोषण के लिए 2000 हज़ार रुपये मासिक सहयोग करने का प्रावधान है,उन्होंने इस संबंध में दिशा-निर्देश की विस्तृत जानकारी दी, इस मौके पर प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष निरंजन गुप्ता, सुरेन्द्र पासवान, भागीरथ सिंह, अजय कुमार तिवारी, विजय राय, गोपाल रवानी, नईमुद्दीन अंसारी, अशरफ अंसारी, जीतन रवानी, रत्ना देवी, शोभा देवी, गीता देवी, गोबिंद रवानी, राधु राय, अर्जुन रविदास, आदि उपस्थित थे, कार्यक्रम के अंत मे धन्यवाद ज्ञापन ट्रस्ट के सचिव विनोद महतो ने किया।