बाघमारा में अंतर्राज्यीय 5 सायबर अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ें, भेजें गए जेल, हजारों रुपए बरामद

0
fastlive news

बाघमारा : बाघमारा पुलिस ने 5 अंतर्राज्यीय सायबर अपराधियों को गिरफ्तार किया हैं, मालुम हो की बाघमारा क्षेत्र में पिछले कई दिनों में साइबर अपराध में काफी बढ़ोत्तरी हुई हैं, इसको लेकर बाघमारा पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ सक्रियता दिखाते हुए एक सायबर अपराधी राहुल कुमार सिंह को दो दिनों पहले तेतुलमारी से गिरफ्तार किया था, पुलिस के पूछ-तांछ के दौरान राहुल ने साइबर अपराध से जुड़ीं कई मामलो का खुलासा भी किया, साथ ही राहुल के निशानदेही पर बुधवार को रात करीब 11: 30 बजे अन्य चार साइबर अपराधी को भी बाघमारा पुलिस ने खानूडीह से गिरफ्तार किया, इनके पास से पुलिस ने एक टाटा जेस्ट कार, लेपटॉप, 1 एटीएम कार्ड पंचिंग मशीन , 6 मोबाइल, एटीएम कार्ड स्कीमर, एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक, चेक बुक, 3 पर्स, 1 हेंड वॉच, एवं नगद 77 हजार 500 रुपये जप्त किया, गिरफ्तार साइबर अपराधियों में राहुल कुमार सिंह के अलावे संजय चौहान, विशाल कुमार बाउरी, मनोज कुमार उर्फ़ मौजी एवं अमित कुमार सिंह शामिल हैं, सभी खास सिजुआ एवं तेतुलमारी के रहने वाले हैं, इनलोगों का पैतृक गांव बिहार के गया और भोजपुर बताये जाते हैं, पकड़ें गए इन अपराधियों ने पुलिस के समक्ष बाघमारा के बिजली मिस्त्री श्यामलाल के एसबीआई खाते से 30500 रुपये की अवैध निकासी समेत कई मामलों में अपराध स्वीकार किया हैं, इन पांचों अपराधियों को बाघमारा पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गुरुवार शाम जेल भेज दिया, बाघमारा थाना प्रभारी श्रीकान्त ओझा ने बताया कि इन पांच अपराधियों का एक बड़ा गिरोह हैं, गिरोह के अन्य सदस्यों को भी जल्द सलाखों के पीछें भेजा जायेगा, इन अपराधियों ने कय्यूमबुटूर से एटीएम कार्ड पंचिंग मशीन ऑनलाइन मंगवाया था, इन अपराधियो का सेफ जॉन बाघमारा था, बाघमारा क्षेत्र के कई एटीएम में सीधे-साधे लोगों के एटीएम कार्ड का हेराफेरी कर रुपये की अवैध निकासी व सायबर अपराध को अंजाम देते थे,अपराधियों के मुताबिक इनका मास्टर माइंड दक्षिण भारत में हैं, इनका गिरोह झारखण्ड समेत बिहार, बंगाल, ओडिशा में भी सक्रीय हैं इन लोगों ने इन क्षेत्रो में भी साइबर अपराध को अंजाम दिया है, वही मामले का अनुसंधान कर रहे (आइओ) तोपचांची इन्स्पेक्टर किशुन मुर्मू ने बताया कि सायबर अपराध करने वाले अपराधियों को नकेल कसने में पुलिस काफी सक्रिय हैं हमने सफलता हासिल की हैं आगे भी बहुत जल्द सायबर अपराध से जुड़ें मामलो का खुलासा करेंगे, साथ ही गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ़्तारी होगी, पकड़ें गए सायबर अपराधियों से पूछ तांछ करने वाले पुलिस में बाघमारा थाना, बरोरा थाना, हरिहरपुर थाना एवं तेतुलमारी थाना के पुलिस अधिकारी शामिल थे।

जप्त टाटा जेस्ट कार

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news