
रिपोर्ट : मृत्युंजय कुमार
बाघमारा (धनबाद) : डांस स्पोर्टस कॉउन्सिल ऑफ इंडिया द्वारा जम्मू-कश्मीर में 04 एवं 05 जनवरी को आयोजित नेशनल डांस स्पोर्टस चैम्पियनशिप (2018-19) में धनबाद बाघमारा क्षेत्र के युवाओं ने परचम लहराया है, साथ ही झारखण्ड का नाम रौशन किया है, युवाओं ने अपनी नृत्य कला का अद्वितीय प्रदर्शन कर चैम्पियनशिप में प्रथम स्थान हासिल किया है, इन युवाओं में अजय कुमार हरि [नवागढ़, सहाना बस्ती], राज कुमार भुईया [मलकेरा, गजलीटांड़], दिलीप कुमार राय [खरखरी], बिट्टू रजक [जगजीवन नगर, सरायढेला], सरजीत रजक [मुनिडीह पुटकी], चन्दन हरि [मुरलीडीह महुदा] के रहने वाले है, वही बोकारो सेक्टर 12 में रहने वाली दिव्या तृतीय स्थान प्राप्त किया, आयोजकों द्वारा इन युवा विजेताओं को सील्ड एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मनित किया|

