झरिया के एसिड अटैक मामले को लेकर राष्ट्रीय बाल संरक्षण अधिकार आयोग के अधिकारी पहुंचे धनबाद

0
fastlive news

धनबाद : झरिया डीएवी स्कूल के बहुचर्चित एसिड अटैक की घटना को लेकर हेल्पिंग हयूमन मानवाधिकार के आवेदन पर राष्ट्रीय बाल संरक्षण अधिकार आयोग के अधिकारी सुदीप कुमार शुक्रवार के दिन धनबाद पहुंचे, इस दौरान सर्किट हाउस में इस मुद्धे को लेकर एसएपी, थाना प्रभारी एंव हेल्पिंग हयूमन के नदीम अंसारी की उपस्थिति में वार्ता हुई, वार्ता के पश्चात् सभी लोग बनियाहीर स्थित डीएवी स्कूल पहुंचे, वहां अधिकारियों ने स्कूल के प्रिंसीपल एंव बच्चों से पूछताछ की, इसके बाद टीम पीड़ित बच्चे के घर पहुंचकर वहां भी मामले को लेकर जानकारी ली. इस मामले को लेकर हैल्पिंग हयूमन के झारखंड स्टेट हेड आमिर नदीम अंसारी ने कहा कि जबतक बच्चे को इंसाफ नहीं मिल जाता, हेल्पिंग हयूमन अपने स्तर से बच्चे को मदद करने में पीछे नहीं हटेगी, हेल्पिंग हयूमन पूरी ताकत से लड़ेगी तथा बच्चे को इंसाफ एंव मुआवजा दिलाने की पूरी कोशिश करेगी।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news