
बाघमारा : नव भारत जागृति केंद्र हजारीबाग के सहयोग से दीप मुस्कान फाउंडेशन बाघमारा के द्वारा घोराठी बस्ती में निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि बाघमारा विधायक प्रतिनिधि शत्रुघ्न महतो ने किया, उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त कर आज महिलाये आत्म निर्भर हो रही है, और पुरुषों से कन्धा से कन्धा मिलाकर चल रही है ,संस्था द्वारा इस प्रकार का प्रयास काफी सराहनीय है, उन्होंने फाउंडेशन को एक सिलाई मशीन और दो दरी देने का घोषणा किया, सभी अतिथियों का स्वागत दीप मुस्कान फाउंडेशन के अध्यक्ष शंकर नापित ने किया, उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा प्रशिक्षण चला कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रही है, कार्यक्रम को सफल बनाने में लायंस क्लब बाघमारा सेंटेनियल का मुख्य भूमिका रही, साथ ही सेंटेनियल के अध्यक्ष लायन मदन मोहन ने भी फाउंडेशन को एक मशीन देने की घोषणा किया तथा आगामी दिनों में इस प्रकार के हरेक कार्यक्रम में फाउंडेशन के साथ मिलकर कार्य करने की इच्छा जाहिर की, कार्यक्रम का संचालन दीप मुस्कान फाउंडेशन के संरक्षक सह सेंटेनियल के सचिव लायन सुनील कुमार सिंह ने किया, मौके पर दीप मुस्कान फाउंडेशन के सुषमा रानी, योगेश कुमार, ट्रैनर शकुन्तला देवी, सेंटेनियल के इंद्रदेव सिंह, संजय पाण्डेय, एन डी पाण्डेय, सुजीत सुमन, बबलू मिश्रा, सतेंद्र पाण्डेय आदि मोजूद थे|