
बाघमारा : माटीगढ़ दुर्गा मंदिर के प्रांगण में भोला दास की अध्यक्षता में लोकल सेल मजदूरों की एक बैठक हुई, बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित श्रमिक नेता बलदेव वर्मा ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा की ब्लॉक टू क्षेत्र में बाघमारा विधायक दुलू महतो के रंगदारी के कारण लगभग तीन महीने से लोकल सेल का कार्य बंद है, इसके लिए कई बार जिला प्रशासन से मिल कर लोकल सेल चालू करवाने का आग्रह किया गया, बाउजूद प्रशासन ने अभी तक ब्लॉक टू में लोकल सेल कार्य चालू करवाने में सकारात्मक कदम नहीं उठाया है, अगर एक सप्ताह के अंदर लोकल सेल चालू नहीं होता है तो बाध्य हो कर आंदोलन करना पड़ेगा, आंदोलन के प्रथम चरण में रणधीर वर्मा चौक में मजदूरों द्वारा धरना दिया जायेगा, फिर भी लोकल से चालू नहीं हुआ तो लूतिपहाडी मोड़ पर मजदूरों द्वारा अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा, बैठक में सुरेश यादव, कामेश्वर चौहान, हरी गोप, अवधेष यादव, रामाधीन यादव, राधेश्वर यादव, उदय रवानी, मुनारिक यादव, नागेंद्र यादव, त्रिवेणी चौहान, कशी तुरी, भोली तुरी, बुधू भुइया आदि दर्जनों मजदुर उपस्थित थे|