
बाघमारा : ग्राम स्वाराज अभियान के बैनर तले पोषण सखी की नियुक्ति की मांग को लेकर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कार्यालय के समक्ष ग्रामीण महिलाओं ने धरना दिया, इस मौके पर धरना पर बैठी कौशल्या देवी ने कहा कि विभाग एंव प्रशासनिक अधिकारियों की उदासिनता के कारण वे लोग रोजगार से वंचित है,धरना पर बैठी महिला ने बताया कि पोषण सखी में नियुक्ति की मांग को लेकर गणतंत्र दिवस के बाद वे लोग सामूहिक अनशन करेगें, ग्राम स्वराज अभियान के संस्थापक जगत महतो ने कहा कि सीडीपीओ विभाग सामाजिक सरोकार एंव महिला कल्याण से कोसो दूर है, श्री महतो ने कहा कि साजिश के तहत अधिकारियों ने इस मामला को लंबित रखा है,धरना में मुख्य रूप से करूणा देवी, मुन्नी देवी, पमिता देवी, खुशबू देवी एंव अन्य महिलाएं उपस्थित थे|