
बाघमारा : प्रखंड कार्यालय के परिसर में पोषण सखी की नियुक्ति की मांग को लेकर विभिन्न पंचायत की महिलाओं के द्वारा चलाया जा रहा आंदोलन वार्ता के बाद स्थगित हो गया, इस मामले को लेकर सीडीपीओ कार्यालय में चयन समिति के साथ वार्ता हुई, जिसके बाद आंदोलन को स्थगित कर दिया गया, वार्ता में पोषण सखी की लंबित संचिका पर उचित कारवाई का आशवासन दिया गया, इस मौके पर ग्राम स्वराज अभियान के संस्थापक जगत महतो ने पोषण सखी की नियुक्ति से संबंधित सभी लंबित संचिकाओं को जिला मुख्यालय अनुमोदन हेतु भेजने का प्रस्ताव दिया, वार्ता में मुख्य रूप से सीडीपीओ अर्चना सिंह, ग्राम स्वराज अभियान के अध्यक्ष सुरेश रजक, पमिता देवी, मुन्नी देवी, रईसा खातून, दिनेश कुमार, तोताराम रजक, मुकुंद वर्णवाल आदि शामिल थे |