
लखनऊ : गांधी परिवार की पारंपरिक सीट अमेठी में बुधवार को कांग्रेस की सियासी ताकत दिखी, पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को अमेठी से अपना नामांकन किया, इससे पहले उन्होंने मेगा रोड शो किया, राहुल के इस रोड शो में परिवार की पूरी एकता दिखी, उनके साथ पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, उनके पति रॉबर्ट वाड्रा भी थे, इतना ही नहीं, प्रियंका के बेटे रेहान और बेटी मिराया भी रोड शो में रहे|