
धनबाद : रामनवमी के अवसर पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों ने अपने घरों में श्री राम सीता लक्ष्मण बजरंगबली का पूजा अर्चना कर महावीर का झंडा लगाया, वही भक्तों ने चौक चौराहों को केसरिया पताको से पाट दिया, साथ ही घरों, चौक चौराहों को रंगीन लाइटों से भी सजाया, सुबह से ही बजरंगबली मंदिरों एवं अपने अपने घरों में भक्तगण पूजा पाठ में जुट गए, रामनवमी अखाड़ा में आए विभिन्न दलों के खिलाड़ियों द्वारा लाठी तलवार भाला से बेमिसाल कलाबाजियां का प्रदर्शन किया, अखाड़ा में शामिल खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया, वही हजारों भक्तों द्वारा जुलूस व झाँकीय निकली गई, झांकी में नन्हे मुन्ने बच्चे राम लक्ष्मण सीता हनुमान शंकर पर्वती देव दानव एवं भारत माता के वेश भूषा व रूप धारण कर हजारों भक्त जनों का मन मोह लिया, भक्तो ने जय गणेश जय श्री राम जय हनुमान के गगनचुंबी नारे लगाए जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया, जिले के मुख्य शहर के अलवाए बाघमारा, कतरास, लोयाबाद, सेन्द्रा, बाँसजोड़ा, कनकनी, मदनाडीह, गडेडिया, निचितपुर, एकडा, कनकनी चार नंबर, कनकनी हनुमान बाजार, लोयाबाद 5 नंबर, लोयाबाद 9 नंबर, लोयाबाद 20 नंबर, लोयाबाद कोक प्लान्ट, निरसा, गोमो, डुमरा, हरिणा आदि क्षेत्रों में रामनवमी का त्यौहार आस्था पूर्वक मनाया|



