
बाघमारा : बाबा साहेब डॉo भीमराव अम्बेडकर की 128वी. जयंती अम्बेडकर नगर डुमरा में रविवार को धूमधाम से मनाई गई, जयंती समारोह में वक्ताओं ने बाबा साहेब अम्बेडकर के उद्देश्य को लोगों के समक्ष रखते हुए बताया की डॉ भीमराव अम्बेडकर भारत के संविधान निर्माता हैं, बाबा साहेब बहुजन नायक, भारत भाग्य विधाता, क्रांतिकारी परमपूज्य बौद्धिक महापुरुष थे, उनकी कारवाँ को हम समस्त भारतवासीयों को मिलकर पूरी करने की जरूरत है, अम्बेडकर जयंती समारोह में भागीरथ, अनोज, बिकाश, शम्भु, सरोज, पंकज प्रकाश, प्रदीप, अमित, विजय, बिरू, सुरेश रवि, उमाशंकर, गोपाल, जितन, यमुना, दामोदर, सुरेन, निमाई, दसरथ, अमन समेत ग्रामीण महिला-पुरुष उपस्तिथ थे|
