बाघमारा तेलोटांड निवासी आर्थिक अभाव में बीमारी का इलाज कराने में असमर्थ, अब बकाया राशि का इंतजार

0
fastlive news

बाघमारा : आर्थिक अभाव के कारण बाघमारा तेलोटांड निवासी चंद्रदीप नोनिया अपनी बीमारी का इलाज कराने में काफी असमर्थ हो गए है, पिछले करीब डेढ़ साल से पेट फूलने की बीमारी से चंद्रदीप जूझ रहे है, रुपये के अभाव में बीमारी का उचित इलाज नहीं कर पाने से 50 वर्षीय चंद्रदीप प्रतिदिन जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे है, चंद्रदीप बीसीसीएल ब्लॉक टू क्षेत्र में संचालित आउटसोर्सिंग कंपनी शैली में हेलफेर का कार्य कर किसी तरह अपना-घर परिवार चलते थे, लेकिन चार वर्ष पूर्व ब्लॉक टू क्षेत्र से शैली कंपनी के चले जाने से वे बेरोजगार हो गए, चंद्रदीप के मुताबिक शैली कंपनी ने इनका बकाया वेतन, पीएफ एवं बोनस समेत करीब डेढ़ लाख रुपये का भुगतान नहीं किया है, जिससे वे आर्थिक रूप से काफी कमजोर हो गए घर-परिवार चलना भी काफी दूभर हो गया, इसी दौरान चंद्रदीप बीमार भी हो गये, रुपये के अभाव में उचित इलाज नहीं होने के कारण वे गंभीर रूप से पेट फूलने की बीमारी से ग्रस्त हो गए, परिजनों ने चंद्रदीप को इलाज के लिए पीएमसीएच धनबाद एवं रिम्स रांची भी लेकर गए, लेकिन महंगा इलाज होने के कारण चंद्रदीप का समुचित इलाज नहीं हो सका, चंद्रदीप के मुताबिक प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना का हेल्थ कार्ड भी लेकर पीएमसीएच और रिम्स भी परिजनों के साथ इलाज के लिए गए, लेकिन दोनों ही अस्पतालों के चिकित्सकों ने हेल्थ कार्ड से समुचित इलाज करने में असमर्थता जताई, अब चंद्रदीप अपने आवास में मजबूर असहाय होकर जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे है, हालांकि चंद्रदीप बीसीसीएल ब्लॉक टू प्रबंधन एवं शैली कंपनी के नाम से बकाया राशि का भुगतान करने की मांग को लेकर आवेदन दिया हैं, लेकिन बकाया राशि का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है, चंद्रदीप को आश हैं की बीसीसीएल ब्लॉक टू प्रबंधन एवं शैली कंपनी बकाया राशि का जल्द से जल्द भुगतान करें ताकि वे समय रहते अपनी बीमारी का समुचित इलाज कर घर-परिवार चला सके, चंद्रदीप को समाजसेवियोँ व फ़रिश्ते का भी इन्तजार जो इस बुरे समय में इनकी मदद कर करें|

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news