
धनबाद : साथी फाउंडेशन और कोयलांचल स्कूल मटकुरिया के संयुक्त पहल से शनिवार को निःशुल्क दंत व नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। जांच शिविर का शुभारंभ ग्रामीण एसपी अमन कुमार ने दीप प्रज्जवलित कर किया। शिविर को संबोधित करते हुए एसपी कुमार ने कहा कि इस विद्यालय का अनुशासन सराहनीया योग्य है। कुमार ने शिक्षिकों को बच्चों को उनके कर्तव्यों और अनुशासन पर विशेष ध्यान दिलाने की बात कहीं। शिविर में मुख्य रूप से उपस्थित चिकित्सक विकास कुमार व डॉ सुष्मिता कुमारी ने करीब 200 लोगों का जांच कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में फाउंडेशन के संचालक जाहिदा परवीन,इरफान आलम, कुलसूम आजाद, रोहित कुमार, प्रतीक कुमार, अरबाज ,खान आदि लोगों का सराहनीय योगदान रहा।