टाटा सिजुआ में करम महोत्सव का आयोजन

0
fastlive news

कतरास : शक्ति सेना की ओर से टाटा सिजुआ शक्ति मेला मैदान मे झारखंड के कई जाने माने संस्कृतियों में एक पर्व करम महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव आरंभ के पूर्व टाटा स्टील के हेड एचआरएम पियूष कुमार ने फीता काटकर विधिवत कार्यक्रम का उदघाटन किया। वही मुख्य रूप से उपस्थित खोरठा गायक कैलाश देहाती ने एक से बढकर एक खोरठा एवं जावा गीत गाकर लोगों को मंत्रमूगध कर दिया। वहीं दर्जनों जावा मंडलियों ने समाजिक, धार्मिक करम पर्व से संबंधित गीत व नृत्य कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। स्वागत प्रखंड 20 सूत्री सदस्य सौरव महतो व संचालन आजसू छात्र संघ के नेता दीपक महतो ने किया।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news