
धनबादः उपायुक्त अमित कुमार ने शनिवार को अपने स्वागत कक्ष में जिला से पहुंचे कई पीडितों के आवेदन को ध्यान में रखते हुए उनके शिकायतों को सुनें। आवेदन कर्ताओं को उनके समस्या व परेशानियों को दूर करने का भी आश्वासन दिए। गायत्री देवी ने अपने ससुरालों पर दहेज के लिए शाररीक व मानसिक प्रताड़ित करने, बलियापुर के राज लगन देवी द्वारा ऑनलाईन रसीद में गड़बड़ी, झरिया की नीतू देवी ने छेड़खानी का मामला, धनबाद के रिजवान अहमद खान ने भूमि अधिकग्रहण, विमला साहु ने मरीज से संबंधित, निरसा के हीरा दास ने जमीन बटवारा से संबंधित शिकायत पत्र लेकर धनबाद उपायुक्त के वहां पहुंचे हुए थे।