
बाघमारा : भाजपा के बाघमारा एवं सिनीडीह मंडल स्तरीय प्रवास कार्यक्रम का आयोजन डुमरा स्थित समुदायिक भवन में किया गया, कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि गणेश मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि विधानसभा चुनाव में 81 सीटों में से 65 सीटों से ज्यादा सीट में जीत हासिल करने का लक्ष्य रखा गया हैं, भाजपा के सभी कार्यकर्त्ता लक्ष्य को धरातल में उतारने के लिए मेहनत करें, पार्टी के वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार कार्यकर्त्ता कार्य करें, भाजपा पार्टी ही एक ऐसी पार्टी हैं जिसमें कार्यकर्त्ता भी पार्टी में ऊंची पद हासिल कर सकती हैं, कार्यकर्ता जनता के संपर्क में रहें और पार्टी की विशेषता की जानकारी जनता को दे, राज्य में कई ऐसी पार्टी हैं जो परिवारवाद पर टिकी हैं, वही बाघमारा विधायक ढुलू महतो ने कहा की भाजपा पार्टी ही देश का विकास कर सकती हैं और वर्तमान में कर भी रही हैं, बाघमारा में भी विकास की गंगा बहाने का कार्य कार्यकर्ताओं के सहयोग से ही किया जा रहा हैं, आगमी चुनाव के लिए सभी कार्यकर्त्ताओं को एकजुट होकर कार्य करने की बात कहीं। मुख्य रूप से शत्रुघन महतो, बच्चु राय, मीनाक्षी रानी गुड़िया, रेखा देवी, सम्मी शर्मा, डब्लू महथा, गौतम पांडेय, सुरेश चौहान, चन्दन मिश्रा, संतोष दास, बिपिन ठक्कर, तबरेज अंसारी, तनवीर आलम, अमजद खान, बबलू मिश्रा आदि मौजूद थे।