
राँची : कांके रोड स्थित राजभवन गेट नंब 4 के पास रविवार सुबह करीब 6 बजे एक नाबालिग पल्सर बाइक सवार ने तेज गति से बाइक चलाते हुए एक अखबार वाले, एक स्कूटी सवार और 2 बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए वहीं कई लोगों को मामूली चोंटे आई है। घटना की सूचना मिलते ही गोंदा थाना की पेट्रोलिंग वाहन मौके पर पहुंचकर बाइक को अपने कब्जे में लेकर नाबालिग बाइक सवार को अपने साथ थाना ले गई। इधर तीन महीना क्या सरकार ने छूट दे दी कि कानून की धज्ज्यिं उड़ाते हुए बाइक चलाने वाले लोग व नाबालिग बच्चे अपने को रोड़ किंग समझने लगें । तभी तो राजधानी का राजभवन गेट भी आज बाइक चालकों से सुरक्षित नहीं है।