दिशोम गुरु शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर रांची लाया गया

0
fastlive news

रांची। दिशोम गुरु शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर सोमवार शाम दिल्ली से विशेष विमान द्वारा राँची एयरपोर्ट लाया गया। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्य सरकार के मंत्रीगण, प्रशासनिक अधिकारी, और हजारों की संख्या में समर्थक एवं आम नागरिक मौजूद थे। जैसे ही पार्थिव शरीर एयरपोर्ट पहुंचा, वहां उपस्थित लोगों की आंखें नम हो गईं। पूरे सम्मान के साथ पार्थिव शरीर को विमान से उतारा गया और राजकीय सम्मान के साथ अंतिम यात्रा की तैयारी की गई। एयरपोर्ट से पार्थिव शरीर को झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यालय ले जाया गया, जहां अंतिम दर्शन के लिए जनता के लिए रखा जाएगा। वहीं, झारखंड की जनता में गहरा शोक है और राज्यभर में शोक की लहर फैल गई है। सरकारी स्तर पर तीन दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की गई है और अंतिम संस्कार की तैयारियाँ भी पूरे राजकीय सम्मान के साथ की जा रही हैं।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बहियार डीह एवं पादुगोड़ा पंचायत का निरीक्षण झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा में गृह प्रवेश श्रीकृष्ण कथा का भावपूर्ण समापन बलियापुर में कार्यशाला सह बीज वितरण विनम्रता, श्रद्धा और ईश्वर के प्रति अटूट विश्वास ही जीवन की वास्तविक पूंजी : देवी चित्रलेखा बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान