
बाघमारा : तेली युवा चहुमुंखी विकास समिति एवं लायंस क्लब बाघमारा सेंटेनियल के सौजन्य से प्रखंडस्तरीय करमा जावा प्रतियोगिता का आयोजन कर सभी पंचायतों से जावा का फोटो पंचायत कमिटी के द्वारा मंगवाया गया एवम् बाघमारा और आसपास के पंचायतों में घूम -घूम कर जावा डाली एवम् करमा नृत्य का निरीक्षण किया गया। जिनका जावा सबसे सुंदर व अच्छा होगा निर्णायक मंडली द्वारा उन्हें मंच के माध्यम से सम्मानित किया जायेगा। समिति अध्यक्ष दीपक प्रसाद ने बताया कि झारखंड संस्कृति का पावन त्योहार करमा पवित्रता एवं हरियाली का प्रतीक है। झारखंड हमारी कर्मभूमि एवम् जन्मभूमि है,झारखंड की संस्कृति हमारी धरोहर है। मौके पर तेली युवा चहुमुखी समिति के अध्यक्ष दीपक प्रसाद एव्म लायंस क्लब बाघमारा सेंटेनियल के अध्यक्ष लायन नागेन्द्र साव, सचिव सागर गुप्ता, सुनील सिंह, मदन मोहन महतो, सौरभ कुमार, सुजीत सुमन अरुण महतो, राजेश साव, गोविंद कुमार, चंदन कुमार, सुरेंद्र साव, बेला देवी, सरिता, सुमन देवी, पूजा आदि मौजूद थे