
बाघमारा : बरोरा थाना क्षेत्र के गणेशपुर में सोमवार को भाजपा पार्टी कार्यालय उद्घाटन सह अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि रूप में बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ढुल्लू महतो ने फीता काटकर भाजपा कार्यालय का उद्घाटन किया, वही मन्द्रा पंचायत के मुखिया दरोगी चौहान,कन्हाई चौहान,दयाल महतो, महेश चौहान, सुदामा चौहान, रामलखन चौहान, मंगललाल चौहान, महेंद्र चौहान, कृष्ना,राजू सिंह,प्रेम चौहान,आकाश सिंह, अमर चौहान,छोटन अंसारी,बजरंगी चौहान, संजय चौहान,लाखो चौहान, डमरू रवानी,प्रीतम चौहान, सुनील रवानी,दारा चौहान,सुरेश चौहान,अवधेश रवानी सहित दर्जनों ग्रामीण ने विधायक को माला पहनाकर स्वागत किया गया, इस दौरान विधायक ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से विधायक बने है, गरीबो के हर सुख दुख में हमेशा शामिल होता हूँ, बाघमारा क्षेत्र के विकास के साथ यहाँ से माफिया को भगाने का कार्य भी किया हूँ, मजदूर गरीब के हित के लिये अपना सारा खून देने के भी तैयार हूँ, नरेंद्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री पहले कभी देश को नही मिला, नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास कर रहा हैं, आज कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने का काम किया गया, यह कोई नही कर सका था, रधुवर दास झारखंड के मुख्यमंत्री जब से बने है झारखंड सर्वांगीण विकास हो रहा हैं, बाघमारा क्षेत्र में भाजपा की सदस्यता अभियान पूरे देश मे टॉप 10 के अंदर आ रहा है, यह सब कार्यकर्ता के मेहनत से हुआ है, बाघमारा में भाजपा इतना मजबूत है कि यहाँ से कांग्रेस के राहुल गांधी भी चुनाव लड़े तो हार जायगें, इस बार झारखंड में भाजपा 65 पार नही 70 पार होगा, समारोह की अध्यक्षता महेश चौहान एवं संचालन सुदामा चौहान ने किया।
